Potka: हल्दीपोखर में 20 जनवरी से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा, बनी संचालन समिति

पोटका:  हल्दीपोखर में आगामी 20 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता नरेंद्रनाथ मंडल ने की। चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि कथा आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक विधिवत संचालन समिति का गठन किया जाए। इसके तहत समिति का नाम “श्रीमद् भागवत कथा संचालन समिति, हल्दीपोखर” तय किया गया।

सर्वसम्मति से समिति में नरेंद्रनाथ मंडल को अध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल को सचिव और शीतल मंडल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समिति को आयोजन की सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और लोक कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

बैठक में सूरज मंडल, निलय मंडल, सूरज मोदक, घनश्याम, मिलन मंडल, रमेश मोदक, मलय मंडल, रोहन साहू, तपन गोप, दिनेश मंडल सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time