Potka: तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, विजेता टीम को मिलेंगे 50 हजार

पोटका: डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमडाशोल गांव में ए.एस.सी क्लब द्वारा आयोजित 50वीं तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार रहे, जिनका ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक परिधानों के साथ जोरदार स्वागत किया।

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न सिर्फ मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व की पाठशाला भी है।

उन्होंने झारखंड सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा,
“हमारी अबुआ सरकार खेल प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है।”

उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि पोटका में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत किया जाएगा।

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹50,000 और उपविजेता को ₹40,000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
इस आयोजन में आसपास के कई पंचायतों और गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे खेल प्रेमियों और ग्रामीण युवाओं में उत्साह चरम पर है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में हिकिम हँसदा, सुकलाल मार्डी, शिवनाथ सोरेन, भोगन मार्डी और लखन सोरेन की सक्रिय भागीदारी रही।
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेलप्रेमी ग्रामीण और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: BLO सुपरवाइजरों से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों तक को दी गई फील्ड बेस्ड ट्रेनिंग

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद

पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time