Railways: विश्व पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया संदेश

खड़गपुर: विश्व पर्यावरण पखवाड़ा (22 मई से 5 जून) के अवसर पर खड़गपुर रेल मंडल द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण के खतरे एवं उसके निवारण को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों और रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. बीते दिन खड़गपुर स्टेशन के नए बुकिंग काउंटर के समीप रेल कर्मचारियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. इस प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यात्रियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरों से अवगत कराया गया. नाटक में यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि प्लास्टिक की लत, पृथ्वी के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट है.

स्टेशनों पर चलाए गए स्वच्छता और जागरूकता अभियान
दासनगर, रामराजातला, मेचेदा, संतरागाछी और शालीमार सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को यह बताया गया कि वे अपने साथ पानी की बोतल रखें और सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से बचें. स्टेशनों के साथ-साथ रेल आवासीय परिसरों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया. वहाँ रहने वाले रेलकर्मियों और उनके परिवारजनों को प्लास्टिक उपयोग में कटौती के लिए प्रेरित किया गया. आज खड़गपुर स्टेशन पर स्काउट्स और गाइड्स की टीम ने यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान में बच्चों ने पोस्टर, पंक्तियों और संवादों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, टायर फटने से हुई दुर्घटना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर सिल्ली में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

मुरी : 30 सितम्बर को झारखंड बंद को लेकर झारखंड आंदोलनकारीयों ने सिल्ली में में शाम में मशाल जुलूस निकाला, जिसका नेतृत्व लक्ष्मी महतो और रामपदो महतो ने किया। मशाल…

Spread the love

Jamshedpur : डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

● पिछले दरवाजे से संविधान और अनुसूचित क्षेत्र के प्रावधानों को तोड़ा जा रहा है ● सरकार ईमानदार है तो भूमि उपयोग परिवर्तन पर श्वेत पत्र जारी करे जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time