Deoghar: मातृ बैठक में गूंजा बेटियों के भविष्य का संकल्प

देवघर: देवघर के मधुपुर प्रखंड अंतर्गत सबैजोर फ्यूचर स्किल क्लब, पहाड़पुर में किशोरियों की माताओं के साथ एक विशेष मातृ बैठक का आयोजन किया गया. इस अवसर पर किशोरियों की माताओं के अलावा वार्ड सदस्य, सहिया, सेविका, सहायिका एवं क्वेस्ट एलायंस की टीम से शाहिद और सुरजीत जाना उपस्थित रहे.

बैठक की शुरुआत किशोरियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं परिचय सत्र से हुई, जिसने वातावरण को आत्मीयता से भर दिया.

वार्ड सदस्य एवं सेविका ने किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के साथ-साथ वर्तमान में संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की.

इस दौरान क्लब सत्र की बालिका चैंपियन करिश्मा ने स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी, जिससे अन्य किशोरियों को प्रेरणा मिली.

क्लब फेलो असित ने विद्यालय कार्यक्रम, डिजिटल लाइब्रेरी और क्लब सत्रों की प्रक्रिया और लाभ के बारे में विस्तार से बताया.

मातृ भूमिका और निर्णय-निर्माण की अहमियत पर हुआ ज़ोर
बैठक के दौरान क्वेस्ट एलायंस के प्रतिनिधि शाहिद ने मातृ बैठक के उद्देश्य पर चर्चा की. उन्होंने उपस्थित माताओं से अपील की कि वे निर्णय-निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनें और अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों के भविष्य निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.

उन्होंने कौशल आधारित शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के समय में यही शिक्षा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएगी और वे देश के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दे सकेंगे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: वित्त आयोग ने सुनी ज़मीन से जुड़ी आवाज़ें, संताल परगना की पंचायतों को मिलेगी नई ऊर्जा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : झारखंड बंद की पूर्व संध्या पर सिल्ली में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने निकाला मशाल जुलूस

मुरी : 30 सितम्बर को झारखंड बंद को लेकर झारखंड आंदोलनकारीयों ने सिल्ली में में शाम में मशाल जुलूस निकाला, जिसका नेतृत्व लक्ष्मी महतो और रामपदो महतो ने किया। मशाल…

Spread the love

Jamshedpur : डोबो-कपाली में कृषि भूमि के बदलते नेचर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, कहा- अनुसूचित क्षेत्र की संवैधानिक व्यवस्था से हो रहा खिलवाड़

● पिछले दरवाजे से संविधान और अनुसूचित क्षेत्र के प्रावधानों को तोड़ा जा रहा है ● सरकार ईमानदार है तो भूमि उपयोग परिवर्तन पर श्वेत पत्र जारी करे जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time