Ramgarh: कस्तूरबा, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक

 

रामगढ़: रामगढ़ जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक रामगढ़ ममता देवी, विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग राजीव जायसवाल सहित अन्य बैठक में उपस्थित रहे।

उपायुक्त विधायकों सहित अन्य को जानकारी दी गई

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम के द्वारा उपायुक्त विधायकों सहित अन्य को जानकारी दी गई कि वर्ष 2025-26 में रामगढ़ जिला अंतर्गत 4 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं 2 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन हेतु प्रखंड स्तरीय समिति से विद्यार्थियों की सूची प्राप्त है। मौके पर उनके द्वारा प्राप्त सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी को दी गई।

बच्चों की सूची पर चर्चा

बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय समिति से प्राप्त बच्चों की सूची पर चर्चा के उपरांत बच्चों के नामांकन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

    जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

    Spread the love

    Jamshedpur : राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

    जमशेदपुर :  दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन-2026  का आयोजन 21 एवं 22 सितंबर 2026 को एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय, पटना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time