Ramgarh : ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन की बहुआयामी पहल

  • उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर सम्मान, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष फोकस
  • सम्मान और सहभागिता से बदली जा रही सामाजिक सोच
  • प्रशासनिक संवाद और कौशल विकास पर जोर
  • बुनियादी सुविधाएं और योजनाओं से जुड़ाव सुनिश्चित
  • रामगढ़ में खुलेगा ट्रांसजेंडर कैफे, मिलेगी नई पहचान

रामगढ़ : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार ठोस और संवेदनशील पहल की जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य समुदाय को केवल योजनाओं का लाभ देना ही नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक पहचान और आत्मनिर्भरता भी प्रदान करना है। हाल ही में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिससे समाज में समानता और समावेशन का सकारात्मक संदेश गया। यह पहल सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता रहेंगे तैनात

रोजगार और नियुक्ति से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

प्रशासन द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में एक ट्रांसजेंडर सदस्य को समाहरणालय में नियुक्ति प्रदान की गई है, जिससे उन्हें सम्मानजनक आजीविका का अवसर मिला है। उपायुक्त के निर्देश पर दो अन्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को भी शीघ्र नियुक्ति देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यह पहल न केवल रोजगार सृजन का माध्यम है, बल्कि समाज में उनकी क्षमता और सहभागिता को भी स्थापित करती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो – अनिल मोदी

समाहरणालय में ट्रांसजेंडर की नियुक्ति बनी मिसाल

उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने स्वयं पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा क्षेत्र में रह रहे ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों से मुलाकात कर उनके जीवन स्तर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समुदाय की समस्याओं के त्वरित समाधान और दीर्घकालिक विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने भी क्षेत्र का दौरा कर समुदाय के उत्थान के लिए आवश्यक पहल पर चर्चा की। प्रशासन द्वारा ब्यूटीशियन सहित अन्य कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, ताकि समुदाय के सदस्य स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

इसे भी पढ़ें : Musabani : मुसाबनी आकांक्षी प्रखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत, शत प्रतिशत लक्ष्य पर फोकस

कौशल प्रशिक्षण से ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा नया अवसर

जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आधारभूत सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर समाहरणालय रामगढ़, सदर अस्पताल रामगढ़ और बस स्टैंड रामगढ़ में ट्रांसजेंडर टॉयलेट की स्थापना की गई है, जिसका संचालन शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके साथ ही राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सुनिश्चित रूप से मिल सके। आजीविका के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से छतरमांडू स्थित समाहरणालय परिसर के पार्क में जल्द ही “ट्रांसजेंडर कैफे” की शुरुआत की जाएगी। स्वयं सहायता समूह की दीदियों के सहयोग से समुदाय को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास जारी है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन ट्रांसजेंडर समुदाय के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Jhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time