Ranchi : डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग समेत 7 ब्रांच के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रांची : एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल मीट–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, गोविंदपुर, खूंटी, बचरा, चतरा, टंडवा तथा एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना का विकास करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, झारखंड थे। विशिष्ट अतिथियों में शिवेन्द्र नाथ दुबे, कोषाध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन एवं संस्थापक महासचिव, झारखंड वुशु एसोसिएशन; श्री एमके. सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड ज़ोन-बी;  बिपिन राय, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी, डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड ज़ोन-जी सह प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल एवं प्रबंधक, एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग; तथा प्रदीप कुमार झा, प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर ; आलोक कुमार दुबे,
‘ पासवा ‘ के अध्यक्ष तथा लाल किशोर नाथ शाहदेव, ‘ पासवा ‘ के उपाध्यक्ष  उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने सभी अतिथियों एवं विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा टीम प्रबंधकों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भी सशक्त माध्यम है।
डीएवी. झारखंड ,जोन – ब के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी श्री एम. के. सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के चहुंमुखी विकास के माध्यम हैं।यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि पिछले ओलंपिक खेलों में डीएवी.के चार खिलाड़ी पदक विजेता रहे थे,जिनमें नीरज चोपड़ा,मनु भाकर के नाम प्रमुख हैं ।साथ ही हॉकी की विजेता टीम में भी डीएवी. के कई खिलाड़ी शामिल थे।वे सभी खिलाड़ी आज के खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत हैं।

विपिन राय , एआरओ ,जोन – जी, प्राचार्य , डीएवी. हेहल ,मैनेजर , एस. आर. डीएवी. पुंदाग ने भी सभा को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक तथा मानसिक विकास तो होता ही है ,साथ ही उनमें सहयोग,नेतृत्व,टीम भावना, सहनशीलता आदि का भी विकास होता है। खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं निष्पक्ष प्रतियोगिता की शपथ ली। डीएवी .स्पोर्ट्स ध्वज फहराए जाने के उपरांत मुख्य अतिथि श्री शिवेन्द्र कुमार सिंह ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की तथा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

क्लस्टर लेवल मीट के अंतर्गत जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु, मुक्केबाज़ी, कुश्ती, भारोत्तोलन एवं हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तथा जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए स्वयं को तैयार करने का अवसर प्राप्त करेंगे ,तत्पश्चात उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के खेलों के लिए किया जाएगा।समारोह में विद्यालय परिवार, विभिन्न डीएवी.विद्यालयों के शिक्षक, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में इमोशनल इंटेलिजेंस पर जागरूकता सत्र का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में जीवन संस्था के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में किशोरियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्कूलों में गठित होगी प्रज्ञा टीम, वरीय शिक्षिका होंगी मेंटर 

झाड़ग्राम : किशोरियों की समस्याओं को शुरुआती स्तर पर पहचानकर समय रहते समाधान की दिशा में पहल करने के उद्देश्य से झाड़ग्राम जिले में ‘प्रज्ञा’ नामक नई पहल शुरू की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time