Ranchi: खूंटी में किसान सभा ने किया बीज और बिजली विधेयक के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

खूंटी:  झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक में बीज एवं बिजली विधेयक 2025 के खिलाफ विरोध और किसानों के हित में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।10 दिसंबर को खूंटी में सम्पन्न बैठक की अध्यक्षता सदानंद स्वासी ने की। झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष सुफल महतो ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के किसान विरोधी बीज विधेयक और बिजली विधेयक 2025 के खिलाफ राज्य भर में प्रतियां जलाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि धान की खरीद निर्धारित एमएसपी 24.50 रुपये के बजाय 15-16 रुपये में की जा रही है और हाथियों के आतंक पर सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए किसानों के लिए आंदोलन जरूरी हो गया है।

बैठक में लिए गए निर्णय

  • 11 दिसंबर को हर गांव में बीज और बिजली विधेयक की प्रतियां जलाना।
  • हर पंचायत में धान क्रय केंद्र खोलना।
  • हाथियों के आतंक के खिलाफ आंदोलन करना।

आगामी सम्मेलन और अंचल स्तर की बैठकें:

  • 18 दिसंबर – तोरपा अंचल सम्मेलन
  • 19 दिसंबर – अंड़की अंचल सम्मेलन
  • 21 दिसंबर – खूंटी और मुरहु अंचल सम्मेलन
  • 28 दिसंबर – खूंटी जिला सम्मेलन
  • 26-28 फरवरी 2026 – राज्य स्तरीय सम्मेलन नगड़ी, रांची में आयोजित किया जाएगा।

जिला संयोजक प्रदीप गुड़िया, राखोहरी चौधरी, सदानंद स्वासी, सुकरा प्रधान, योशेफ भैंगरा, याकुब भेंगरा, योसेफ होरो, शिबु होरो, कल्याण गुड़िया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Spread the love

Related Posts

Muri : सरहुल पर पिस्का सरना स्थल में साल पेड़ की हुई पूजा, रंगवा-रंगुली की दी गई बलि

मुरी : सरहुल पर्व के मौके पर शनिवार को परम्परागत विधि विधान से सिल्ली के सुदूरवर्ती गांव पिस्का के सरना स्थल में साल वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। साथ…

Spread the love

Muri : मुरी में सरहुल पर्व की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ आयोजन

मुरी : , दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल (हटिया) के तत्वावधान में सरहुल पूर्व की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time