Saraikela: छऊ कलाकारों ने बिखेरी सरायकेला शैली की चमक, कौशल–कुशल भारत कार्यक्रम में धमाकेदार प्रस्तुति

सरायकेला:  राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र, सरायकेला के कलाकारों ने चाईबासा स्थित आंवला टोला सभागार में आयोजित कौशल भारत, कुशल भारत कार्यक्रम में अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।

कलाकारों ने राधा–कृष्ण चंद्रभागा नृत्य के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल में तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी प्रस्तुति की सराहना हुई।

 

मौके पर राजस्व सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ सहित दिल्ली से आए कई अधिकारियों ने नृत्य का आनंद लिया और कलाकारों की प्रशंसा कर उन्हें उत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में कला दल के कोडीनेटर सुदीप कबी के नेतृत्व में गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पानी, गजेंद्र महंती, ठाकुर सरदार, पूर्णचंद्र सरदार, असित पटनायक, गोपाल पटनायक, आद्यापदो साहू, सीधेश्वर दारोगा, अमन कर और अनिमेष कर ने भाग लिया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने छऊ नृत्य की परंपरा और संस्कृति को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने पेश किया।

कार्यक्रम ने न सिर्फ छऊ नृत्य की कला को उजागर किया, बल्कि युवाओं और दर्शकों में पारंपरिक नृत्य के प्रति रुचि और सम्मान को भी बढ़ावा दिया।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

    Spread the love

    Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *