Saraikela : पुलिस ने नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूली करने वाले गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार

 

सरायकेला : सरायकेला खरसांवा जिला एसपी मुकेश कुमार लुनायत द्वारा गठित एसआईटी ने पांच कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं, पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में अविनाश हांसदा उर्फ जितेन हांसदा, धर्मेंद्र लागुरी उर्फ कलुआ डॉन, सुभाष दोराई उर्फ समाधान, अविनाश कुमार सिंहदेव उर्फ अंशु सिंहदेव और राजकुमार जोंको शामिल है। सभी पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली, मोबाइल फोन, कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम पर लेटर हेड पर्चा, 6 मोबाइल फोन, एक बाइक और एक सिम बरामद किया है।

घटनाक्रम का मास्टरमाइंड अविनाश हांसदा है

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.  उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और पूर्व में हत्या, रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट, सीएलए एक्ट जैसे गंभीर आरोपों में जेल जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड अविनाश हांसदा उर्फ जितेन हांसदा है। इनका नक्सलियों के साथ सांठ- गांठ है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इनके द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : गुवा में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    गुवा : गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस तत्काल…

    Spread the love

    Gua : बिना परमिट बस संचालन पर गाड़ी मालिक ने उठाई आवाज, परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग

    गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने परिवहन विभाग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time