श्री बैद्यनाथ महादेव मंदिर कमेटी ने दी आचार्य कुणाल किशोर को श्रद्धांजलि

 

 

जमशेदपुरः पूर्व आईपीएस अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को बुधवार को श्री वैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर समिति द्वारा श्रद्धांजलि दी गई. गोविंदपुर के यशोदा नगर में अवस्थित श्री वैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर समिति द्वारा गोविंदपुर के प्रमुख सनातनी प्रबुद्ध जनों के साथ शोक सभा आयोजित कर एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. इस श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मंदिर के पदाधिकारी एवं गोविंदपुर के सनातनी प्रबुद्ध जनों ने स्वर्गीय कुणाल किशोर की व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार साझा किए.

इसे भी पढ़ेः नए साल के अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल में केक कटिंग समारोह आयोजित

 

मौके पर मंदिर के अध्यक्ष आचार्य सुरेश झा ने बताया कि कैसे पटना के महावीर मंदिर की स्थापना और पूजा अर्चना के लिए उस समय के तत्कालीन राज्य सरकार के हिंदू दमनकारी नीति के बीच में रहते हुए सरकार के तमाम अत्याचारों को झेला एवं महावीर मंदिर को विख्यात बनाया. वहीं सनातनी प्रबुद्ध उत्पल सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विशेष प्रकाश डाला “आचार्य  के मन में हिंदू एक है इस विचारधारा को समाज में रखने के लिए उन्होंने महावीर मंदिर में महादलित पुजारी का मनोनयन किया.””आचार्य कुणाल संगत और पंगत विचारधारा के मानने वाले लोग थे.”

 

इसे भी पढ़ेः कदमा टोल ब्रिज से गिरकर युवक की मौत, वीडियो बनाने के दौरान हुआ हादसा

 

समाजसेवी अर्जुन कुमार ने उनके आईपीएस कार्यकाल के दौरान साधारण व्यक्तित्व एवं असाधारण बुद्धिमत्ता पर प्रकाश  डाला.मंदिर के पूर्व अध्यक्ष राम लखन पॉल ने उस समय के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री द्वारा उनके ऊपर विभागीय कार्यवाई एवं बजरंगबली की कृपा से सारे संकट चुटकियों में हल होने की कहानी सुनाई.

 

यह लोग उपस्थित थे

 

इस कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के वरीय अध्यक्ष आचार्य सुरेश झा अध्यक्ष के सुब्बा राव कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, पंकज गुप्ता उपाध्यक्ष बैजू सिंह एवं मदन शाह सचिन राजीव सिन्हा वीरेंद्र दुबे रंजीत सिंह  तथा गोविंदपुर के प्रमुख सनातनी प्रबुद्ध उत्पल सिंह समाजसेवी अर्जुन कुमार, विवेक सिंह, राजीव रंजन सिंह, रमाशंकर सिंह, देवभूषण सिंह पीके मिश्रा, धीरज कुमार इत्यादि लोग काफी संख्या में मौजूद थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *