Kamal Haasan को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, अदालत की नसीहत ‘बोलने से पहले सोचें’

बेंगलुरु: फिल्म अभिनेता कमल हसन को कर्नाटक हाईकोर्ट से उस वक्त तीखी फटकार मिली, जब उन्होंने कन्नड़ और तमिल भाषा को लेकर दिए गए अपने विवादास्पद बयान का बचाव किया. अदालत ने स्पष्ट कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार सीमाहीन नहीं है और यह किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का माध्यम नहीं बन सकता. कमल हासन द्वारा हाल में दिया गया भाषायी बयान कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच चल रहे भावनात्मक व सांस्कृतिक तनाव को और भड़का गया. उनके बयान के बाद दोनों भाषायी समुदायों के बीच सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखी गईं. मामला अदालत तक पहुंचा और हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा.

‘ठग लाइफ’ भी विवादों में
कमल हासन की आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है, पहले से ही आलोचनाओं और विरोध का सामना कर रही है. इस फिल्म में उपयोग की गई भाषाओं और कथानक को लेकर भी जनता के एक वर्ग में असंतोष है. विवादों के चलते फिल्म की रिलीज़ पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : IPL 2025 Closing Ceremony 2025: आईपीएल के मंच से गूंजा ‘भारत माता की जय, शंकर महादेवन ने बेटों संग बांधा समां

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : सीआईएसएफ गुवा में मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    गुवा  : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट जीओएम, गुवा में कार्मिकों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 से 19…

    Spread the love

    Potka : कोवाली थाना में कम्युनिटी पुलिसिंग बैठक का आयोजन, लोगों ने खुलकर रखीं समस्याएं

    पोटका : आमलोंगो एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time