Chaibasa: शहादत दिवस की तैयारियों का जायजा लेने गुवा पहुंचे परिवहन मंत्री

गुवा:  गुवा में आगामी 8 सितंबर को होने वाले शहादत दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का शुक्रवार को परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने जायजा लिया। इस दौरान मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन समेत झामुमो जिला पदाधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठने की व्यवस्था, परिवहन और यातायात प्रबंधन की स्थिति देखी।

मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि शहादत दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों को नमन करने का अवसर है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धांजलि सभा में आने वाले आम नागरिकों, शहीद परिवारों और अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, अशोक दास, मोहम्मद तबारक, मन्नाराम कुदादा, विश्वास नाथ बाड़ा, प्रेमनाथ गुप्ता, रीमू बहादुर, मनोज लागुरी, बिपिन पूरती, दुर्गा देवगम, महिंद्र तिरिया, वृंदावन गोप, आनंद सिंह, गोवर्धन चौरसिया, अभिषेक सिंकू, शरिक रजा, वाशिद इकबाल, राजेन गागराई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *