West Bengal: बीस वर्षों से अधिक समय तक देशसेवा के बाद लौटे हवलदार भोलानाथ घोष का शानदार स्वागत

मेदिनीपुर : मेदिनीपुर में बीस वर्षों से अधिक समय तक देश की सेवा निभाने के बाद, राजपूत रेजिमेंट के हवलदार भोलानाथ घोष अपने पैतृक नगर लौट आए। ऑपरेशन सिंदूर सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में हिस्सा लेने वाले इस बहादुर जवान की घर वापसी की खबर सुनते ही उनके परिवारजन, शुभचिंतक और पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हो गए।

शानदार स्वागत समारोह
मेदिनीपुर स्टेशन पर भोलानाथ घोष का बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाई गई और पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रीय ध्वज से सजाई गई खुली हुड वाली गाड़ी में उन्हें पालबाड़ी क्षेत्र स्थित उनके निवास तक ले जाया गया। सेना में हवलदार पद पर रहे भोलानाथ घोष ने कहा कि देश की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशनों में हिस्सा लेकर वे देश की सुरक्षा में अपना योगदान देते हुए अत्यंत संतुष्ट हैं।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur: हावड़ा-दुरंतो एक्सप्रेस में बड़ा टिकट जांच अभियान, बिना टिकट के यात्रा करते 25 पकड़ाए


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : खासमहाल–गोविंदपुर सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

तीन प्रमुख स्थानों पर चला हस्ताक्षर अभियान, लगभग 3,500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल, जमशेदपुर महानगर की ओर से बहुचर्चित खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में दुर्गा पूजा में टाइट रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ का हुआऔपचारिक शुभारंभ

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने कमर कस ली है। पूजा के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और निडर माहौल देने के उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time