Jamshedpur: मोदी सरकार के 11 वर्षों पर बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं उपलब्धियाँ, राज्य सरकार पर किए तीखे सवाल

जमशेदपुर: केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने सुरक्षा, विकास, सुशासन और गरीब कल्याण जैसे सभी मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। मरांडी ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों ने देश में निवेश और नवाचार को नई दिशा दी है। डीबीटी के माध्यम से 34 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों को मिले हैं। उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ हुआ है।

महिलाओं और किसानों के लिए बड़े कदम
उन्होंने बताया कि महिलाओं को 30 करोड़ मुद्रा ऋण दिए गए, उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ी, और ऐतिहासिक 33% आरक्षण का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई प्रमुख मंदिरों और तीर्थ स्थलों का पुनर्विकास भी किया गया है। मरांडी ने कहा कि 2014 से पहले आए दिन आतंकी हमले होते थे, पर मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर यह स्पष्ट कर दिया कि भारत अब आतंक का जवाब उसी की भाषा में देगा। उग्रवाद में 70% तक की गिरावट आई है और 2026 तक देश को उग्रवादमुक्त करने का लक्ष्य है।

रक्षा, अवसंरचना और गरीबी उन्मूलन में तेजी
उन्होंने दावा किया कि भारत अब अपने 60% से अधिक रक्षा उपकरण खुद बना रहा है और रक्षा निर्यात में 34 गुना बढ़ोतरी हुई है। चिनाब ब्रिज जैसी परियोजनाएं भारतीय इंजीनियरिंग का उदाहरण हैं। 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और झारखंड में 18.5 लाख घर बनाए गए हैं।

राज्य सरकार पर कसा तंज
मरांडी ने हजारीबाग, गोड्डा और जमशेदपुर की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में डॉक्टर, ऑक्सीजन और जरूरी उपकरणों की भारी कमी है। घुसपैठियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र के निर्देशों के बावजूद विपक्षी शासित राज्य पहचान और डिपोर्ट की प्रक्रिया में रुचि नहीं ले रहे हैं।

हेमंत सरकार पर तीखी टिप्पणी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किसानों की तुलना एम.एस. धोनी से किए जाने पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बचकानी टिप्पणी है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि किसानों को तकनीक, सिंचाई और बीज दे तो वे भी मिसाल कायम कर सकते हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता के समापन पर कहा कि झारखंड को भी अब सुशासन और प्रगति के मार्ग पर लाने की आवश्यकता है। भाजपा राज्य के हर प्रखंड में 24 जून को आंदोलन करेगी ताकि आम जनता की आवाज बुलंद की जा सके। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव और मीडिया प्रभारी प्रेम झा उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर को मिलेगा AIIMS जैसा संस्थान, पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन ने केंद्र से की मांग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर के 86 साहित्य सेवियों को प्रदान किया गया ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान’

जमशेदपुर :  ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘तुलसी जयंती समारोह’ के अन्तर्गत संस्थान के मानस सभागार में ‘ काव्य कलश सह साहित्य सेवी सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का दिया निर्देश जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time