West Singhbhum: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, चचेरे भाई ने किया तीर से हमला

गुवा: गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में सोमवार को एक भूमि विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया जब वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया पर उनके चचेरे भाई गालू चाम्पिया ने तीरों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सोमनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में सोमनाथ के पीठ, हाथ और जांघ में तीर लगे। हाथ व जांघ में लगे तीर शरीर को भेदते हुए आरपार हो गए जबकि पीठ में फंसा तीर चिकित्सकों ने अस्पताल में ऑपरेशन कर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें गुवा स्थित सेल अस्पताल लाया गया, जहां त्वरित चिकित्सा मिलने से उनकी जान बच सकी।

 

हमलावर झाड़ियों में छिपा था
पीड़ित सोमनाथ चाम्पिया ने बताया कि हमले से पहले उनकी अपने चचेरे भाई से किसी प्रकार की कहासुनी या झगड़ा नहीं हुआ था। वे घर लौट रहे थे, तभी गालू चाम्पिया झाड़ियों से अचानक निकलकर तीर-धनुष से उन पर टूट पड़ा। गांव के मुंडा दुरसू चाम्पिया ने जानकारी दी कि सोमनाथ और गालू के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इससे पहले भी गालू ने धारदार हथियार से सोमनाथ पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना की पुलिस हरकत में आई और गालू चाम्पिया को तीर-धनुष के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. गंभीर अवस्था में भी वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने गांव के लोगों को घटना की जानकारी खुद दी, जिससे उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: आधुनिक चिकित्सा की ओर बड़ा कदम, नवनिर्मित MGM अस्पताल में OT का शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *