Jharkhand: झारखंड से हजारों सेविकाएं दिल्ली रवाना, जंतर मंतर पर 18 जून से शुरू होगा देशव्यापी धरना

जमशेदपुर: झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने जानकारी दी है कि झारखंड के 24 जिलों की हजारों सेविका व सहायिका अपनी लंबित मांगों को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर धरने में शामिल होने के लिए विभिन्न ट्रेनों से रवाना हो चुकी हैं।

देशभर के राज्यों—बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गोवा, आंध्रप्रदेश, गुजरात और कर्नाटक—से लाखों की संख्या में सेविकाएं दिल्ली पहुंच रही हैं, जो 18 जुलाई से जंतर मंतर पर विस्तृत प्रदर्शन करेंगी।

संघ का कहना है कि सेविका और सहायिकाओं को आज तक न तो कर्मचारी का दर्जा मिला है, न पेंशन, ग्रेच्युटी या कोई स्थायी वेतनमान। जबकि सरकार महिलाओं के 33% आरक्षण की बात कर उनके सशक्तिकरण की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का दशकों से शोषण होता रहा है।

जय प्रकाश पांडेय ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि “जब तक सेविका-सहायिका जैसी आधारभूत कार्यबल को मान्यता नहीं दी जाएगी, तब तक भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना महज़ एक कल्पना है। देश को कुपोषण मुक्त बनाने का दावा तब तक अधूरा रहेगा जब तक ज़मीनी कार्यकर्ता उपेक्षित रहेंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के दौरान और अब 2025 की संभावित लहर में भी सेविका-सहायिका अग्रिम पंक्ति में कार्य करने को तत्पर हैं। इसके बावजूद उन्हें सम्मान और अधिकारों से वंचित रखा गया है।

पांडेय ने कहा कि आंगनवाड़ी सेविकाओं की मांगें कई बार संसद में उठ चुकी हैं, फिर भी केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

दिल्ली में होने वाले इस ऐतिहासिक प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष देवती देवी, महामंत्री अशोक नयन और संयोजक जय प्रकाश पांडेय कर रहे हैं।

मांगों की स्पष्ट रूपरेखा

सेविकाओं की प्रमुख मांग है कि:
आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्य या केंद्र सरकार का कर्मचारी दर्जा दिया जाए।
रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी की व्यवस्था की जाए।
वेतनमान में वृद्धि की जाए।

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: दो बिल्डरों के बीच खिंचतान बनी परेशानी की जड़, DVC मोड़ पर जलजमाव से जनता त्रस्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri :  छोटामुरी में श्रद्धा के साथ हुई भगवान गणेश की पूजा

मुरी : रिटायर कॉलोनी छोटामुरी में भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा का आयोजन कॉलोनी के अमृत लाल साव एवं रूपेश दादा की…

Spread the love

Muri, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिल्ली में बनेगा 100 बेड का हॉस्टल, विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास

सिल्ली : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सिल्ली में सोमवार को विधायक अमित कुमार महतो ने 100 बेड वाले नए हॉस्टल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time