Jharkhand JSSC Madhyamik Acharya 2025: झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, JSSC ने निकाली 1373 पदों पर भर्ती

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने माध्यमिक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के तहत 1373 पदों पर सेकेंडरी टीचर की नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।
योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 18 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 18 जून 2025

अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2025

फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि)

फोटो/हस्ताक्षर अपलोड व प्रिंटआउट की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि)

सुधार विंडो: 23 से 25 जुलाई 2025 तक (नाम, जन्मतिथि, ईमेल, मोबाइल छोड़कर अन्य त्रुटियों के लिए)

वेतनमान
नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-6 के अनुसार ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
पोस्ट ग्रेजुएशन: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंक (SC/ST के लिए छूट)

साथ में B.Ed./B.A.Ed./B.Sc.Ed. (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से)
या

55% अंकों के साथ संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन + तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड B.Ed.-M.Ed. डिग्री
नोट: विषयवार शैक्षणिक योग्यता के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।

आयु सीमा क्या होगी?
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु (1 अगस्त 2025 के अनुसार):

सामान्य/ईडब्ल्यूएस पुरुष: 40 वर्ष

ओबीसी/बीसी पुरुष: 42 वर्ष

सभी श्रेणी की महिलाएं: 43 वर्ष

SC/ST (पुरुष एवं महिला): 45 वर्ष

आवेदन कहां और कैसे करें?
आवेदन के लिए अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक की बेटी ने पहले प्रयास में पास की NEET की परीक्षा

There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

    झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Spread the love

    Muri :  छोटामुरी में श्रद्धा के साथ हुई भगवान गणेश की पूजा

    मुरी : रिटायर कॉलोनी छोटामुरी में भक्तों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा का आयोजन कॉलोनी के अमृत लाल साव एवं रूपेश दादा की…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time