Seraikela : रायबासा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,  945 लीटर अवैध विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा स्थित एक मकान में 27 जून की रात छापेमारी की गई। यह कार्रवाई उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में उत्पाद बल की टीम द्वारा की गई। इस दौरान एक कमरे में छिपाकर रखा गया 945 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद  अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान मकान से कुल 105 पेटी अवैध विदेशी शराब (Kings Gold Whisky – 750 ml प्रति बोतल) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है। इन बोतलों पर “For Sale in Arunachal Pradesh” अंकित था, जो स्पष्ट रूप से झारखंड राज्य में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा गया था। साथ ही मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गई। घटनास्थल से एक अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : 

छापेमारी में टीम में ये रहे शामिल

नीरज कुमार (अवर निरीक्षक, उत्पाद विभाग), शिवनाथ राम (सहायक अवर निरीक्षक, पुलिस विभाग), महेंद्र रविदास – (आरक्षी) एवं प्रतिनियुक्त गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : जनजातीय गौरव दिवस पर सीआरपीएफ जादूगोड़ा में बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, डीआईजी ने किया माल्यार्पण

जादूगोड़ा : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज रविवार को ग्रुप केन्द्र एवं रेंज, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सासपुर (जादूगोड़ा) में महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक भगवान…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी : शुभेंदु अधिकारी

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री की बेल पहाड़ी में सभा झाड़ग्राम : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी स्थित साहाड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time