Gamhariya : आंगन में फ्लाइएश बहाने के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

विरोध करने पर दबंग घर आकर दे रहे धमकी

गम्हरिया :  गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह निवासी शिकार टुडू के आंगन में होते हुए मुख्यमार्ग का नाला में बहाया जा रहा फ्लाइएश का ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया. साथ ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में प्रदर्शन कर सीओ के नाम का ज्ञापन सौंपा. श्री टुडू ने बताया कि उनका घर से सटा एक जमीन पर फ्लाइएश गिराकर समतल किया जा रहा है, जो बारिश होते ही बहकर उनका आंगन में जमकर मुख्यमार्ग का सरकारी नाला को भी जाम कर रहा है. वहीं फ्लाइएश की वजह से आंगन व घर में रखा कई क्वींटल धान भी नष्ट हो गया. इसका विरोध करने पर कुछ दबंग किस्म के लोग देर रात घर आकर परिवार के सदस्यों पर केस कर जेल भेजने की भी धमकी दिया गया. इससे श्री टुडू का परिवार दहशत में है. प्रदर्शन करने वालों में अनिल महतो, सलमा टुडू, गोरखा हांसदा, विश्वनाथ हांसदा, चेतन मुर्मू, चैतन मुर्मू , शंकर मुखी आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : रायबासा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,  945 लीटर अवैध विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Bahragora : ओडिशा से लौटने के दौरान बहरागोड़ा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत

बहरागोड़ा : ओडिशा के दौरे से लौट रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बहरागोड़ा के शिरिष तल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और गर्मजोशी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time