Seraikela : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धूम धाम से निकली रथ यात्रा,  महाप्रभु के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

चांडिल, नीमडीह, चौका, ईचागढ़ में भव्य रूप से निकाली गई रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को  जगह जगह महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। क्षेत्र के प्रसिद्ध साधु बांध मठिया परिसर से भगवान जगन्नाथ, भाई  बलभद्र  व बहन सुभद्रा की रथ यात्रा एक साथ निकाली गई। तीनों अलग-अलग रथ में सवार होकर मौसी बड़ी की ओर प्रस्थान किए। धार्मिक आयोजन देखने तथा रथ खींचने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कई भक्तों ने रथ पर सवार महाप्रभु की पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।।रथ यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ महाप्रभु का रथ भाई बहन के साथ चांडिल स्टेशन के समीप स्थित मौसी बाड़ी पहुंचा।
विधायक सविता महतो, जूना अखाड़ा के महंत समेत कई गणमान्य हुए शामिल
रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु
रथ यात्रा के दौरान क्षेत्र की विधायक सविता महतो, जूना अखाड़ा के महंत परमानंद सरस्वती जी, आजसू पार्टी के नेता हरेलाल महतो, राकेश बर्मा, पप्पू बर्मा, मधु गोराई समेत कई गणमान्य शामिल हुए। रथ यात्रा को परंपरागत तरीके से निकाला गया, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर रखा गया था। इस दौरान भक्तों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और रथ यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। रथ यात्रा के दौरान भक्तों की भावना और उत्साह देखने लायक था। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ की भजन और कीर्तन गाए और रथ को खींचने के लिए आगे बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भक्तों ने भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद की कामना की।

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time