Seraikela : रायबासा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,  945 लीटर अवैध विदेशी शराब व स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबासा स्थित एक मकान में 27 जून की रात छापेमारी की गई। यह कार्रवाई उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में उत्पाद बल की टीम द्वारा की गई। इस दौरान एक कमरे में छिपाकर रखा गया 945 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद  अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान मकान से कुल 105 पेटी अवैध विदेशी शराब (Kings Gold Whisky – 750 ml प्रति बोतल) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है। इन बोतलों पर “For Sale in Arunachal Pradesh” अंकित था, जो स्पष्ट रूप से झारखंड राज्य में अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा गया था। साथ ही मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गई। घटनास्थल से एक अभियुक्त रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : 

छापेमारी में टीम में ये रहे शामिल

नीरज कुमार (अवर निरीक्षक, उत्पाद विभाग), शिवनाथ राम (सहायक अवर निरीक्षक, पुलिस विभाग), महेंद्र रविदास – (आरक्षी) एवं प्रतिनियुक्त गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य।

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time