Jharkhand: दिल्ली के झारखंड भवन में स्थापित होगी सिदो-कान्हू की प्रतिमा, हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

रांची: हूल क्रांति दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि दिल्ली स्थित झारखंड भवन में संथाल विद्रोह के नायक अमर वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से साझा की. मुख्यमंत्री ने हूल दिवस को केवल एक स्मृति दिवस नहीं बल्कि एक सामाजिक-सांस्कृतिक संकल्प के रूप में रेखांकित किया. उन्होंने अपने संदेश में लिखा —
“हूल दिवस हमारे लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं है. यह हमारी ताकत, हमारी पहचान और हमारे संघर्ष का प्रतीक है. आने वाले समय में आदिवासी धर्म कोड, संस्कृति, भाषा, सभ्यता और अस्मिता की रक्षा के लिए हूल एक उलगुलान बनेगा.”

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सिदो-कान्हू सहित चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों संथाल शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने उनके बलिदान को झारखंड की आत्मा बताया और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो के संस्थापक और अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि गुरुजी की अस्वस्थता के कारण वे इस बार भोगनाडीह की पावन भूमि पर उपस्थित नहीं हो सके.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन करते हुए लिखा — “हूल दिवस पर अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन. हूल जोहार. जय झारखंड!”

 

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग पर जामशोला के निकट प्रोपलीन गैस टैंकर में रिसाव, एनएच पर आवागमन रोका गया,


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

Spread the love

Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time