West Singhbhum: अवैध मादक पदार्थों पर नियंत्रण: प्रशासन की क्या है योजना?

Spread the love

पश्चिमी सिंहभूम: कोल्हान प्रमंडल में अवैध अफीम खेती के विनष्टिकरण और रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. यह बैठक डाकबंगला पथ प्रमंडल, खरसावां के सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त हरि कुमार केसरी ने की. बैठक में रांची जोनल आईजी अखिलेश झा, कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.

अवैध खेती के खिलाफ ठोस कदम उठाने का निर्देश
बैठक में सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें. इसके साथ ही, किसानों को अवैध अफीम की खेती के बजाय अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने की बात कही गई.

गत वर्ष की तुलना में 50% कमी आई
उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तुलना में जिले में अवैध अफीम खेती में 50% कमी आई है. अब तक लगभग 214 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है और 13 प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह अभियान किसान समुदाय को वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बीज उपलब्ध कराने का भी काम कर रहा है.

समन्वय और जागरूकता की आवश्यकता
उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) कुलदीप चौधरी ने बताया कि जिले में 2024-25 में 122 एकड़ अफीम की खेती का विनष्टिकरण किया गया है. विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करके नशामुक्ति और अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
जोनल आईजी अखिलेश कुमार झा ने सभी थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे स्थानीय ग्राम प्रधानों और मानकी-मुंडा के साथ मिलकर अवैध अफीम खेती के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक करना आवश्यक है.

किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करना है प्राथमिकता
बैठक में यह भी तय किया गया कि अवैध खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें: West Singhbhum: अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए “शिशु शक्ति” संवर्धित THR का हुआ वितरण 


Spread the love

Related Posts

Potka : झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की बैठक माताजी आश्रम में 29 जून को

Spread the love

Spread the love  पोटका:  झारखंड प्रभा का 17 वां अंक का प्रकाशन झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा किया गया । इस सिलसिले में पत्रिका को अंतिम रूप देने के लिए…


Spread the love

Gamharia: दुग्धा पंचायत के राजगोड़ा में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने की मस्ती

Spread the love

Spread the loveगम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के रामजीवनपुर के राजगोडा मैदान में आयोजित 14 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ. उप मुखिया दिलीप महतो ने बताया कि कैंप…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *