देवघर: देवघर में नगर निगम ने सोमवार को मुख्य बाजार टावर चौक से शिक्षा सभा चौक के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की. इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लगे अस्थाई दुकानों को हटाया गया.
दुकानदारों को चेतावनी दी गई
जिन दुकानदारों ने सड़क पर अपने शेड लगाकर सामान रखा था, उन्हें इस कार्यवाही के दौरान चेतावनी दी गई. सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा ने बताया कि हाल ही में सब्जी मंडी में आग लगने की घटना हुई थी. अतिक्रमण के कारण दमकल को वहां पहुंचने में कठिनाई हुई थी.
नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई
इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो प्रति दुकानदार दस हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Deoghar पहुंचे अर्जुन मुंडा, की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
There is no ads to display, Please add some



















































