Jamshedpur : विश्वकर्मा पूजा पर मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में अक्षरा सिंह देंगी प्रस्तुति

  • ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

जमशेदपुर : मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में इस बार विश्वकर्मा पूजा खास होने जा रही है। जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस उत्सव की विशेषता यह होगी कि भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह, महासचिव मनीष सिंह, संरक्षक सतबीर सिंह सुमो, सह सचिव प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष बिट्टू तिवारी और शक्ति सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे पूजा का शुभ मुहूर्त होगा और दोपहर 1 बजे के बाद भोग वितरण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, अधिकतम दूरी होगी दो किलोमीटर

17 सितंबर को होगा पूजा और भोग का आयोजन

पदाधिकारियों ने आगे जानकारी दी कि 19 सितंबर को शाम 4 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग से सुवर्णरेखा नदी घाट तक झांकी निकाली जाएगी, जिसमें घोड़े और ऊंट सहित भव्य शोभायात्रा शामिल होगी। नदी घाट पर विसर्जन के बाद 20 सितंबर को शाम 7 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अक्षरा सिंह अपनी टीम के साथ गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगी। एसोसिएशन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

Spread the love

Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time