Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलती है तप और संयम की शक्ति

नई दिल्ली:  आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। यह दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली। इन्हें तप, संयम और सदाचार की देवी माना जाता है। मान्यता है कि इनकी पूजा से त्याग, वैराग्य और आत्मबल की प्राप्ति होती है। पूजा के समय तामसिक चीजों से परहेज करें और किसी महिला का अपमान न करें। पवित्रता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

ध्यान मंत्र
दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥

स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां ब्रह्मचारिणी का भोग
मां ब्रह्मचारिणी को मीठी चीजें विशेष रूप से प्रिय हैं। इस दिन मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार में प्रेम बढ़ता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shardiya Navratri 2025: आदिशक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज से आरंभ, मां की आराधना से दूर होंगी बाधाएं
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

    जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

    Spread the love

    Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा का सामूहिक गणगौर पूजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न

    जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्वारा शनिवार को सीतारामडेरा स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर में सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ईसर-गौरा की आकर्षक…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time