जमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम ज़िला प्रवक्ता आकाश शाह ने दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शहरभर में चल रही सख्त हेलमेट चेकिंग पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस समय लाखों श्रद्धालु पूजा सामग्री की खरीदारी, मंदिर दर्शन और अन्य जरूरी कामों के लिए सड़कों पर निकलते हैं।
आकाश शाह ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन हर समय जरूरी है, लेकिन धार्मिक पर्वों के दौरान कठोर चेकिंग जनता को असुविधा और तनाव में डालती है। कई स्थानों पर हेलमेट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों को भी रोककर उनसे दुर्व्यवहार किए जाने की खबरें मिली हैं, जो न्यायसंगत नहीं है।
उन्होंने जिला प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर हेलमेट चेकिंग अभियान को पूरी तरह स्थगित किया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा और तनाव के पर्व का आनंद ले सकें।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: आशियाना अनंतारा सोसाइटी में विधायक मंगल कालिंदी ने किया पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन




















































