- कैंप में 1800 लाभुकों ने भरे विभिन्न सरकारी योजनाओं के फार्म
- अधिकतम लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने का सफल प्रयास
जमशेदपुर : नामदा बस्ती के गुरुद्वारा लंगर भवन में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में सबसे अधिक मैयाँ सम्मान योजना के फार्म भरे गए। इसके अलावा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, श्रमिक कल्याण योजना, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, महिला बाल विकास एवं नारी कल्याण योजना सहित कई योजनाओं के फार्म भरने के लिए लाभुकों की बड़ी भीड़ मौजूद रही।
इसे भी पढ़ें : Gua : सेल चिड़िया माइंस में डॉ. नीतू कुमारी का समर्पित चिकित्सा सेवा का अद्भुत योगदान
लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का प्रयास
शिविर में झामुमो के जिला कार्यकारिणी पूर्व सदस्य कमल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों लोग लाभुकों की सेवा में लगे रहे। इसमें झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष दल गोविन्द लोहरा, महावीर मुर्मू, गोपाल महतो, नंदू सरदार, धनंजय सिंह, प्रहलाद लोहरा, डी रवि कुमार, बबलू प्रधान, शक्ति प्रसाद, संदीप चक्रवर्ती, नीतू रावत, रजनी दास, पिंटू लाल आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंचल कार्यालय अधिकारी, ग्रामीण विकास अधिकारी और उपायुक्त कार्यालय अधिकारी का योगदान भी सराहनीय रहा। इस दौरान कुल 1800 लाभुकों ने विभिन्न योजनाओं के फार्म भरे, जिनमें सबसे अधिक 1694 फार्म मैयाँ सम्मान योजना के थे।



















































