Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार ने गरीब परिवार का टीएमएच बकाया बिल माफ करा शव कराया मुक्त

  • गंभीर बीमारी से निधन के बाद आर्थिक तंगी में फंसे परिवार को विधायक की पहल से मिली राहत
  • विधायक संजीव सरदार की संवेदनशीलता बनी परिवार के लिए राहत

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के कालिकापुर निवासी भीम सेन भक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित थे और बेहतर इलाज के लिए उनके परिजनों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया। इलाज के दौरान भीम सेन भक्त का निधन हो गया। अस्पताल का कुल बिल 2,29,661 रुपए था, जिसमें परिवार केवल 1,07,500 रुपए जमा कर पाया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार 1,22,161 रुपए का बकाया भुगतान करने में असमर्थ था। बकाया राशि न जमा होने के कारण अस्पताल प्रशासन शव सौंपने में असमर्थ था, जिससे परिवार गहरे संकट में पड़ गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार ने डीसी से की मुलाकात, उठाए किसानों व ग्रामीणों के हित के कई मुद्दे

आर्थिक तंगी में अस्पताल ने शव सौंपने से किया इनकार

परिवार की मुसीबत की सूचना मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने तुरंत मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बात कर मानवीय आधार पर बकाया बिल माफ करने का आग्रह किया। विधायक की पहल के कारण टीएमएच प्रशासन ने 1,22,161 रुपए का बकाया पूरी तरह माफ कर दिया और परिजनों को शव सौंपा। इस राहत ने परिवार को दुख की घड़ी में सहारा दिया। परिजनों ने विधायक संजीव सरदार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और समय पर मदद ने उन्हें एक संकटमोचक के रूप में राहत प्रदान की।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने शहर की दवा दुकानों और फार्मेसियों का किया संयुक्त निरीक्षण 

झाड़ग्राम :  दवाओं की बिक्री और भंडारण में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर की विभिन्न…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आयुष समिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time