Jamshedpur  : कोवाली पुलिस ने हरिओम नगर में जुआ अड्डे पर छापा मारकर सात बाइक व नकदी जब्त की, सात नामजद समेत 15 अज्ञात पर मामला दर्ज

जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र के हरिओम नगर के पीछे खुले स्थान पर बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल का नेतृत्व स्वयं थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने किया। छापामारी के दौरान जुआ खेल रहे सभी जुआड़ी खुले स्थान का लाभ उठाकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने मौके से सात बाइक, 530 रुपया नकद तथा ताश के दो बंडल बरामद किए। इस मामले में कोवाली पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए  15 अज्ञात जुआरियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि क्षेत्र में जुआ जैसे अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जुए में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार जुआरियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर में फायरिंग से दहशत, सीसीटीवी सप्लायर के पैर में लगी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

बहरागोड़ा : भारतीय जनसंघ के दूरदर्शी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी…

Spread the love

Gua : नशा मुक्ति के लिए किरीबुरू में रात्रि चौपाल, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प

गुवा : नशा मुक्त अभियान के तहत 22 जून की रात किरीबुरू पश्चिम पंचायत के आर.सी. सिंह हाटिंग में एक महत्वपूर्ण रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time