Jamshedpur : आजादनगर में युवती का पीछा करने व धमकाने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कार्रवाई में जुटी पुलिस, आरोपी हुए फरार

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवती को लगातार परेशान करने, पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दर्ज होते ही पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पहले आरोपी का नाम अजमल हुसैन है, जो कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अजमल का करीबी दोस्त बताया जा रहा है, जिसकी पहचान पुलिस कर रही है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि पिछले करीब पांच महीनों से उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोपी उसे रास्ते में रोकते, पीछा करते और जान से मारने की धमकी देते थे। इस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थी।

पीड़िता ने बताया कि अजमल से उसकी पहले अच्छी दोस्ती थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी और परिवार को भी इसकी जानकारी थी। बाद में जब परिवार के लोगों को अजमल की असलियत और व्यवहार के बारे में पता चला तो शादी की बात को तोड़ दिया गया। इसी के बाद से अजमल का रवैया पूरी तरह बदल गया। उसने युवती को डराना-धमकाना शुरू कर दिया और उसके साथ उसका एक दोस्त भी शामिल हो गया।

लगातार उत्पीड़न से तंग आकर युवती और उसके परिजनों ने आखिरकार आजादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, धमकी या पीछा करने जैसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाएगा। पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए भक्त, तुलसी भवन में भागवत कथा का विश्राम 21 को

Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में अतिक्रमण कर घेरा जा रहा सरकारी रास्ता, ग्रामीणों ने काम बंद कराकर जताया विरोध

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से सरकारी रास्ता अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की जादूगोड़ा :  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा…

Spread the love

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time