Jamshedpur: मानगो नगर निगम समिति की महत्वपूर्ण बैठक

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू की अध्यक्षता में उलीडीह आदर्शनगर स्थित पन्नू के आवास पर संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित थे.

जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा
बैठक में समिति के सदस्यों ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. यह तय हुआ कि समिति एक व्यापक संपर्क-समस्या-समाधान अभियान प्रारंभ करेगी. इस अभियान के तहत सप्ताह के प्रत्येक शनिवार और रविवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया जाएगा.

आम जनता से सीधा संपर्क
भ्रमण के दौरान नगर निगम क्षेत्र की आम जनता से मुलाकात कर उनसे सीधा संपर्क स्थापित किया जाएगा. इस दौरान इलाके की समस्याओं को जाना जाएगा. कचड़ा उठाव, साफ-सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, बिजली और पेयजल की आपूर्ति सहित अन्य समस्याओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाएगी.

समाधान के लिए नगर निगम को निर्देश
समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे. इसके साथ ही स्थानीय विधायक श्री सरयू राय को भी समस्याओं से अवगत कराकर यथाशीघ्र समाधान की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी. यह अभियान सभी 36 वार्डों में निरंतर चलाया जाएगा.

बैठक में उपस्थित सदस्य
बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, अशोक सिंह, संजीव सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष श्रीवास्तव और अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर के अधिवक्ता बृजेश कुमार जायसवाल को भू माफियाओं द्वारा जान से मारने की धमकी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया जागरूक

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शुक्रवार को…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर के मॉ पीताम्बरा मंदिर में चौथे दिन हुई विशेष पूजा अर्चना, भक्तों के बीच बंटा प्रसाद

जमशेदपुर : तीन दिन तक मंदिर का पट बंद रहने के बाद चतुर्थ दिन 26 जून शुक्रवार की सुबह बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time