Ramgarh : रामगढ़ में स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान की शुरूआत, 14 फरवरी तक चलेगा रोग खोज अभियान

रामगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के आलोक में 30 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक रामगढ़ जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान सह कुष्ठ रोग खोज अभियान द्वितीय चरण (9 मार्च से 26 मार्च 2026) की शुरूआत की गई. इसको लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ० नवल कुमार एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, डॉ० तुलिका रानी की संयुक्त अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर सहिया दीदी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे सिविल सर्जन एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। कुष्ठ रोग के उपचार व रोकथाम हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा 2027 तक कुष्ठ रोग के तहत जीरो स्टिग्मा का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु किए जाने वाले कार्यों आदि की जानकारी सहिया दीदी के माध्यम से जन-मानस को पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

संगोष्ठी में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले शिविरों के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग से जुड़े भ्रांतियों को दूर करने, रोग की पहचान एवं त्वरित रूप से उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र आदि में जाने को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया। जन-मानस को जागरूक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा ग्राम सभा आयोजित करने, इन कार्यों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने, विद्यालय स्तर पर बच्चों को कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियां के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

उक्त कार्यक्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, डॉ० स्वराज, जिला आरसीएच पदाधिकारी, डॉ ठाकुर मृत्युजंय कुमार सिंह, डीपीएमयू यूनिट के सभी सदस्य एवं सहिया दीदी उपस्थित थेl

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रेडियंट झारखंड 2.0 का समापन 31 को, दूसरे दिन 5000 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Spread the love

Related Posts

Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं को SIR का दिया गया प्रशिक्षण

गुवा : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी…

Spread the love

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time