Jamshedpur : गोलमुरी में बंद पड़ी केबल कंपनी परिसर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

  • असामाजिक तत्वों ने कबाड़ में लगाई आग, आसपास फैला धुआं, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी केबल कंपनी परिसर में बुधवार सुबह करीब 8 बजे आग लगने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बंद पड़े इस परिसर में असामाजिक तत्व घुस गए और वहां जमा कबाड़ व अन्य ज्वलनशील सामग्री में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के इलाकों में धुआं फैलने लगा। धुआं उठता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : बलबीर कौर ने जुगसलाई में पदयात्रा कर मांगे वोट, जन समर्थन से जीत का किया दावा

दमकल की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, वरना आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंच सकता था। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है और आग लगाने वाले तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भुइयाँडीह में टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में आग से मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका धुएं और लपटों से इलाके में दहशत जमशेदपुर : सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुइयाँडीह स्थित छायानगर में…

Spread the love

Jamshedpur : संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बिरसानगर थाना क्षेत्र में बेदी टेंट एंड इवेंट में हादसा, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू सुबह-सुबह लगी आग से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत जमशेदपुर : बिरसानगर थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *