Bahragora  : खंडामौदा में ‘मां माटखाल बूढ़ी’ की पूजा संपन्न, उमड़ा जनसैलाब; विधायक समीर मोहंती ने टेका मत्था

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव स्थित प्रतिष्ठित ग्राम देवती मां माटखाल बूढ़ी थान में बुधवार को वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता के इस संगम में न केवल ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, बल्कि जनप्रतिनिधियों ने भी माता का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।इस विशेष अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

उन्होंने माता के दरबार में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। विधायक ने कहा कि हमारी ग्रामीण संस्कृति और परंपराएं ही समाज की असली शक्ति हैं। उन्होंने ईश्वर से पूरे क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं पूजा का शुभारंभ पुजारी कराली किंकर त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। माता के समक्ष हवन और विशेष पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा थान परिसर धूप-धुएं और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से मां के दर्शन किए। साथ ही मुख्य पुजारी एकादशी पाइकिरा ने बताया कि इस पूजा का ऐतिहासिक महत्व है। जोकि गांव में आयोजित शीतला पूजा के समापन के ठीक एक दिन बाद ग्राम देवती मां माटखाल बूढ़ी की पूजा करने की प्राचीन परंपरा है। मान्यता है कि माता की कृपा से गांव प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों से मुक्त रहता है।

वहीं धार्मिक अनुष्ठान की समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें गांव के हर वर्ग और उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया और एक साथ बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करता है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : सड़क हादसे में घायल इकलौते बेटे की इलाज के दौरान कटक में मौत, गांव में पसरा मातम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time