Jhargram : डालसा के प्रयास से कृषक बंधू योजना के तहत पीड़ित परिवार को मिली 2 लाख की सहायता राशि

झाड़ग्राम : तीन साल से अटकी प्रक्रिया आखिरकार पूरी हुई और गोपीबल्लभपुर-II ब्लॉक के छोटा आसनबनी गांव के एक किसान परिवार को “कृषक बंधु” योजना के तहत 2 लाख रुपये की मृत्यु सहायता मिल गई। यह संभव हुआ झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हस्तक्षेप से।

किसान निर्मल मांडी का करीब तीन वर्ष पहले गंभीर बीमारी से निधन हो गया था। योजना के नियम अनुसार, 60 वर्ष से कम उम्र में मृत्यु होने पर परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता मिलती है। लेकिन जमीन के कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड के अभाव में उनका मामला लंबे समय तक अटका रहा।

बार-बार प्रयास के बाद भी समाधान न मिलने पर मृतक के बेटे परिमल मांडी ने “अधिकार मित्र” रीता दास दत्ता से संपर्क किया। उनके माध्यम से मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा, जहां प्री-लिटिगेशन केस दर्ज कर संबंधित अधिकारी को नोटिस भेजा गया।

दूसरी सुनवाई में ही जमीन का कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड तैयार कर दिया गया। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई और राशि जारी कर दी गई। परिमल ने बताया कि 25 फरवरी को ही 2 लाख रुपये की सहायता परिवार के खातों में जमा हो गई—जिसमें 1 लाख रुपये उनकी मां को और 50-50 हजार रुपये दोनों भाइयों को मिले। उन्होंने कहा कि कानूनी सहायता मिलने से उनकी तीन साल पुरानी समस्या का समाधान हुआ और परिवार को उसका अधिकार मिल सका।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : मतदान प्रतिशत बढ़ाने को जिला प्रशासन चला रहा “आमार झाड़ग्राम आमार वोट” अभियान, शैक्षणिक संस्थानों में ईएलसी, ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जा रहा जागरूक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : श्याम भटली परिवार ने दलमा शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को 105 सदस्यीय दल ने धार्मिक व प्राकृतिक भ्रमण किया। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी एवं महासचिव ललित डाँगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time