Jamshedpur : बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव 10 को

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू शामिल होगी। इस सबंध में मंदिर के स्वामी विजयानंद ने आगे बताया कि शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे श्री गणेश पूजन और मॉ पीताम्बरा मूर्ति का अभिषेक पूजा अर्चना से धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा, जो दिन भर चलेगा। दोपहर में 12.30 बजे से हवन और एक बजे से प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 3 बजे से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ होगा, जो देर शाम 8 बजे तक चलेगा। रात में 8 बजेे के बाद आरती होगी। आरती के बाद फिर प्रसाद वितरण होगा, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना हैं। इसका आयोजन मॉ पीताम्बरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन के अंतर्गत) द्धारा हो रहा हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : NTTF में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग का आयोजन, प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया जूडो–कराटे का प्रशिक्षण

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जादूघुटू में मोटरसाइकिल व ऑटो में टक्कर,  खुर्शी गांव निवासी सुरेंद्र हांसदा की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

जादूगोड़ा :  नरवा पहाड़ – जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे जादूघुटू में मोटरसाइकिल सवार ने ऑटो में ठोकर मार दी। घटना रविवार की देर रात्रि साढ़े नौ बजे की है। इस…

Spread the love

Gua : गुवा के कच्छी धौड़ा में 72 घंटे अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का समापन

गुवा : गुवा के कच्छी धौड़ा में 24 पहर यानी 72 घंटे से चल रहे श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का सोमवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति भाव के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time