पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी
जादूगोड़ा : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि। इधर डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू में आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ जादूगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत क्षेत्र के सबर नगर की रहने वाली है। जिसका नाम है डेबरी सबर एवं मोहना सबर (सबर नगर) वहीं एक पीड़ित महिला दुली मुर्मू खुर्शी गांव (जादूगोड़ा) निवासी हैं। पीड़ित महिला दुली मूर्मू ने बताया कि आरोपी दिलीप भक्त (भुरकाडीह निवासी) पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर उनका घर बना देने का भरोसा देकर बैंक ऑफ इंडिया की कालिकापुर शाखा से 50 हजार निकाल कर उसे सौंप दिया। लेकिन दो साल से उसका पीएम जन-मन आवास अधूरा है। इसकी जानकारी डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू को होने के बाद उन्होंने जादूगोड़ा थाना में बिचौलिये दिलीप भक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुखिया अनीता मुर्मू ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है अब तक छह लोगों का प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना की राशि डकार कर बिचौलिये खुले आम घूम रहे हैं, जिसके खिलाफ प्रशासन से विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की गई है।



















































