बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना बारिक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया है।
इसे भी पढ़े : Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस















































