जमशेदपुर के सांसद ने यात्री सुविधाओं एवं रेल सेवाओं को बेहतर करने का दिया सुझाव
घाटशिला : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने आज खड़गपुर स्टेशन से घाटशिला स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलवे अवसंरचना, परिचालन व्यवस्था तथा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ खड़गपुर मंडल के डीआरएम ललित मोहन पांडेय सहित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
घाटशिला पहुंचने पर महाप्रबंधक ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।
इसके बाद महाप्रबंधक ने घाटशिला में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरन महतो के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में एजीएम/एसईआर सौमित्र मजूमदार, पीसीसीएम/एसईआर नवीन कुमार चंद्रा, सीपीआरओ/एसईआर ओम प्रकाश चरण, डीआरएम/खड़गपुर ललित मोहन पांडेय, डीआरएम/
चक्रधरपुर तरुण हुरिया, एडीआरएम (ऑपरेशन)/खड़गपुर बाबुल बर्मन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार, आदित्य चौधरी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रभात प्रसाद, मनीष कुमार पाठक सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न रेलवे मुद्दों, यात्री सुविधाओं तथा चल रही एवं प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद बिद्युत बरन महतो ने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र में रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
महाप्रबंधक एवं सांसद ने संयुक्त रूप से घाटशिला में संवाददाताओं को भी संबोधित किया। इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा रेल अवसंरचना और यात्री सेवाओं के विकास हेतु किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।
There is no ads to display, Please add some


















































