Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय
पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय

जमशेदपुर : शहर की लचर पुलिस व्यवस्था के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय नेतृत्व में आगामी 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस सिलसिले में 2 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद रखा जाएगा। यह जानकारी विधायक सरयू राय के निवास पर आयोजित सर्वदलीय सर्व समाज की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।

सरयू राय ने बताया कि बुधवार की संध्या 4 बजे सर्वदलीय, सर्वसमाज और प्रबुद्ध जनों की बैठक आहूत थी, जो प्रशासन के निषेधाज्ञा लागू करने के कारण स्थगित कर दी गई। इस संबंध में प्रशासन ने भी आग्रह किया था, जिसका हमने पूरा सम्मान किया। सरयू राय ने बताया कि 3 जुलाई की बंदी सफल हो, इसके लिए 2 जुलाई को एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। उसमें सभी समाज, सभी दल के लोगों के साथ-साथ प्रबुद्ध लोग भी शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते 5 माह में 1300 चापड़ के केस हो चुके हैं। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिंतित करने वाला आंकड़ा है। इसके साथ ही शहर के प्रायः हर हिस्से में जुआबाजी, शराब के अड्डे तो चल ही रहे हैं, छिनतई की घटनाओं में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। कुल मिला कर कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है जिसके विरोध में 2 जुलाई को मसाल जुलूस और 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है।

उन्होंने इस बंद को सफल बनाने के लिए जनता से अपील की है। कोर कमेटी की बैठक में शंभु नाथ सिंह, वाईपी सिंह, निशांत कुमार, सुखदेव, अनिकेत सिंह सावरकर, सुबोध श्रीवास्तव, सतीश सिंह, मुन्ना सिंह, राघवेंद्र प्रताप उर्फ झुन्ना, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डॉ. एहतेशाम बकारिब जमशेदपुर के एसएसपी व मनोज स्वर्गियारी होंगे सरायकेला-खरसावां के एसपी, तत्काल प्रभार संभालने का मिला निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : डॉ. एहतेशाम बकारिब जमशेदपुर के एसएसपी व मनोज स्वर्गियारी होंगे सरायकेला-खरसावां के एसपी, तत्काल प्रभार संभालने का मिला निर्देश

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने जमशेदपुर के एसएसपी के पद पर 2015 बैच के आईपीएस एहतेशाम बकारिब की नियुक्ति की. वहीं झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के रूप में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time