जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम में सुबे के राज्यपाल व स्थानीय सांसद-विधायक के अलावे अन्य जन प्रतिनिधि अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं. समाज के सक्रिय सदस्य विजय कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को छात्रों को बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम रांची में पहाड़ी तल स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट में रखी गई है. इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी.


















































