Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी

 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने एक वर्ष से विद्यालय से बाहर चल रही दो ड्रॉपआउट छात्राओं अंजलि सरदार एवं नेहा नायक का गिरी भारती हाई स्कूल में नामांकन कराया। मुखिया स्वयं दोनों छात्राओं को लेकर विद्यालय पहुंचीं और नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराई।

मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने बताया कि पंचायत का दायित्व संभालने के समय उन्होंने संकल्प लिया था कि पंचायत का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। इसी उद्देश्य से वे लगातार पंचायत का भ्रमण कर ड्रॉपआउट बच्चों की सूची तैयार कर रही हैं और उन्हें उनके नजदीकी विद्यालयों में पुनः नामांकित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि पंचायत में एक भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे।

नामांकन के बाद दोनों छात्राओं ने नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनंदा हांसदा ने मुखिया की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास से कई ड्रॉपआउट बच्चों का पुनः नामांकन हो चुका है। यह अभियान शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time