रांची : एस.आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, खोज की भावना एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस दिवस को मनाते हुए भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर अपने विचार साझा किए।भारत में प्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है। यह दिवस चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट सफल सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि की स्मृति में मनाया जाता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.तापस घोष ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अंतरिक्ष यात्रा, अंतरिक्ष अन्वेषण तथा ब्रह्मांड के रहस्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने नासा (NASA) तथा कोलंबिया स्पेस शटल की अपनी यात्राओं एवं अनुभवों के दौरान खींचे गए छायाचित्र भी विद्यार्थियों को दिखाए। इससे विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया को निकट से समझने का एक अनूठा अवसर मिला।डॉ. तापस घोष के व्यक्तिगत अनुभवों एवं प्रेरणादायी संवाद ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सामान्य से आगे सोचने, अपनी जिज्ञासा को जीवित रखने तथा नए वैज्ञानिक क्षितिजों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मन में यह विश्वास जगाया कि जिज्ञासा, ज्ञान और निरंतर प्रयास के बल पर असंभव लगने वाली सीमाओं को भी पार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : शौर्य कुंज भवन में उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के साथ मना सावन महोत्सव



















































