जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर चार बड़े हादसों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
टाटा लाइन निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद अब विजय नगर निवासी ब्रिज बिहारी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि गोलमुरी में लगातार हो रही दुर्घटनाएं अब सामान्य घटना नहीं, बल्कि गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। 24 घंटे में चार बड़े हादसे और एक युवक की मौत बेहद चिंताजनक है। प्रशासन को तत्काल गोलमुरी क्षेत्र को ‘एक्सीडेंट जोन’ घोषित कर विशेष यातायात व्यवस्था लागू करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों का आवागमन, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती जरूरी है। “आखिर कितनी जानें जाने के बाद प्रशासन जागेगा? अब कार्रवाई कागजों पर नहीं, सड़क पर दिखनी चाहिए।”
अप्पू तिवारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सांकेतिक वार्ता के बाद भी सुधार नहीं होना चिंतनीय है , प्रशासन करे सुधार अन्यथा करेंगे जोरदार आंदोलन



















































