Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी प्रखंडों में 23 अगस्त (रविवार) को मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैंप में कुल 6332 लाभार्थियों के बीच 21 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर सभी प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रम के लिए न्यायिक पदाधिकारी के अलावे लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं अधिकार मित्र की प्रतिनियुक्ति की गई थी। कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के अलावे प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

जमशेदपुर प्रखंड में 151 लाभार्थियों के बीच 87.63 लाख की परिसंपति बंटी

जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवार न्यायालय के अपर न्यायाधीश धीरज कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी शामिल हुए। इनके अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल रंजना पांडेय, योगिता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, सीडीपीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जमशेदपुर प्रखंड में 151 लाभार्थियों के बीच कल 87 लाख 63 हजार रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा (पेंशन), ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, राजस्व, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग एवं जेएसएलपीएस से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि परिवार न्यायालय के अपर न्यायाधीश धीरज कुमार ने कहा कि अधिकार पाने के लिए कर्तव्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। तभी हम अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।

दिव्यांग को ट्राई साइकिल प्रदान करते पदाधिकारी

परिवार एवं समाज की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आपसी सामंजस्य नहीं होने के कारण कटुता बढ़ रही है, जो समाज के बिखराव का प्रमुख कारण है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के कानूनी मदद के लिए वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा का सहयोग अवश्य लें। इससे पहले जिला विधिक प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह, नशे का दुष्प्रभाव समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

पारंपरिक रीति रिवाज से अतिथियों का हुआ स्वागत

मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में पहुंचे न्यायिक पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया। प्रखंड मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने चंदन का टीका लगाकर पारंपरिक तरीके से फूल की माला पहनाकर एवं फूल वर्षा कर सभी का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चीनी-प्याज की बढ़ती कीमतों से आम जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी बौखलाए, विधायक सरयू राय ने जमाखोरी पर अंकुश लगाने की सरकार को दी सलाह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time