Jamshedpur : बीपीएल सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बाद विभाग करेगा सर्टिफिकेट की जांच

1550 सीटों पर इस बार होना है नामांकन, अप्रैल से शुरु होगा नया सत्र

जमशेदपुर :  निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो सकती है जिला शिक्षा विभाग की ओर से फरवरी के पहले सप्ताह में नामांकन के लिए वेबसाइट खोले जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बाद ऐसे स्कूल जहां निश्चित सीट से अधिक आवेदन आते हैं तो एडमिशन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन के बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी सर्टिफिकेट की जांच प्रक्रिया शुरू होगी. स्क्रूटनी में सही पाए गए आवेदनों को ही स्कूलों में एडमिशन के लिए भेजा जाएगा. माना जा रहा है कि जिला शिक्षा विभाग आवेदन, स्क्रूटनी एवं सर्टिफिकेट की जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद 10 से 15 मार्च तक सभी स्कूलों को सूची भेज देगा. मार्च में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के  बाद अप्रैल से पठन-पाठन का नया सत्र शुरु हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Potka: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में सरस्वती पूजा धूमधाम से संपन्न

अभिभावक व ऑब्जर्वर के समक्ष होगी लॉटरी

1550 सीटों के लिए इस बार कुल 5000 आवेदन आने की संभावना है. इसे देखते हुए शिक्षा विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है. जिन स्कूलों में कम आवेदन है वहां सीधे नामांकन होंगे जहां सीट से अधिक आवेदन आए हैं वैसे स्कूलों में लॉटरी की प्रक्रिया से नामांकन होंगे. लॉटरी प्रक्रिया से पूर्व सभी अभिभावकों को शिक्षा विभाग सूचित करेगा. शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर के सामने लॉटरी करारी जाएगी. लॉटरी के दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर साल किताबें बदलने की व्यवस्था पर रोक लगाए शिक्षा विभाग : कुलविंदर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने मेगा आई चेक अप कैंप का किया आयोजन 

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य…

Spread the love

Jamshedpur : मजदूर नेता समाजसेवी स्व. महावीर यादव मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य हेतु सदैव याद किये जायेगे : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर : भुइयांडीह नन्द नगर ग्वाला बस्ती शिव गायत्री मंदिर प्राथमिक विधालय परिसर में भाजपा सीतारामडेरा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी कन्हैया यादव के नेतृत्व मे मजदूर नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time