Jamshedpur : बिरसानगर CHC को अपग्रेड करने की मांग, विधायक पूर्णिमा साहु ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

प्रतिदिन सैकड़ौ मरीज केंद्र में आते हैं इलाज कराने

जमशेदपुर :  बिरसानगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या और मरीजों को देखते हुए इसकी मौजूदा संरचना और सुविधाएं अब अपर्याप्त साबित हो रही हैं. प्रसूति सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढांचे के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है. इसी क्रम में, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं के विस्तार की मांग की है. उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इस केंद्र में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण कई मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पाता.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ऑटो क्लस्टर व एसिया के सहयोग से तीन दिवसीय इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो का शुभारंभ

24 घंटे स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की मांग

उन्होंने सीएचसी के प्रथम तल पर अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार की मांग की है, जिसमें प्रमुख रूप से पुरुष और महिला वार्ड का निर्माण, मरीजों एवं परिजनों के लिए वेटिंग एरिया, सुरक्षित एवं सुचारू प्रसव के लिए लेबर रूम, नर्सिंग स्टेशन की स्थापना, मेडिसिन स्टोर की व्यवस्था, सीढ़ी, रैंप एवं अन्य आवश्यक संसाधनों का विकास जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. विधायक पूर्णिमा साहू ने पत्र में इस बात पर जोर दिया कि बिरसानगर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे अस्पताल पर दबाव बढ़ रहा है. 24×7 प्रसव सेवा और क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इस स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार बेहद जरूरी हो गया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पिछले फिल्म की सफलता के बाद एक और पारिवारिक फिल्म ‘बड़की भाभी’ लेकर आ रहा है फीलमची

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Bahragora : ओडिशा से लौटने के दौरान बहरागोड़ा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का जोरदार स्वागत

बहरागोड़ा : ओडिशा के दौरे से लौट रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का बहरागोड़ा के शिरिष तल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य और गर्मजोशी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time