potka : उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु में 10वीं के छात्रों की विदाई समारोह आयोजित

 

पोटका : उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु पोटका-1 में बड़े ही धूमधाम से दसवीं के छात्रो की विदाई समारोह आयोजित हुई.  कक्षा आठवीं एवं नौवी के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई  समारोह आयोजित किया गया था. इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों एवं अभिभावकों का मनमोह लिया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए असंभव कुछ नहीं है. मेहनत के बल पर असंभव को भी संभव किया जा सकता है. परिश्रम करने से ही सफलता के चरम शिखर को छू सकते हैं.  इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक छाया कुमारी, उत्पल मंडल यदुनाथ गोप, राजेश मुर्मू एवं तारस हांसदा भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :  Baharagora : श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रतिष्ठा वर्ष पर निकाली गई कलश यात्रा

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : उलीडीह में युवक पर धारदार हथियार से हमला, घात लगाए कार सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम 

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। आदित्य विजन शोरूम में कार्यरत कर्मचारी राशिद, जो पुराना पुरुलिया रोड का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *